राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह (चरण -1) के दौरान छह मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र प्रदान किए

भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 10 मई 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण -1) के दौरान सशस्त्र सेनाओं के कर्मियों को छह मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र प्रदान किए। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति सर्वोच्च समर्पण के लिए भी कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए गए।

यह भी पढ़ें :   एनटीपीसी–वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही के अलेखापरीक्षित परिणाम

राष्ट्रपति ने सैन्य कर्मियों को असाधारण स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए 14 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए।

प्रस्तुति के क्रम में पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें –   

*****

एमजी/एएम/एनके/वाईबी