Indian Railways : रेलकर्मियों को मिलेंगी रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स

Indian Railways : रेलकर्मियों को मिलेंगी रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स

Kota Rail News : कैरिज एंड वेगन विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स मिलेंगी। प्रशासन द्वारा यह जानकारी रेलवे मजदूर संघ को दी गई है।
संघ प्रवक्ता विमल मित्तल ने बताया कि संघ द्वारा प्रशासन से लगातार कर्मचारियों को रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स दिए जाने की मांग की जा रही थी। स्थाई तंत्र की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। साथ ही डीआरएम को इसके लिए पत्र भी लिखा गया था।
पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक के आदेश के बाद भी मंडल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को रेट्रोफ्लेक्टिव जैकेट्स उपलब्ध नहीं करवाई जा रही थी। जैकेट के अभाव में काम करते हुए कई कर्मचारी अकारण मौत का शिकार हो रहे थे। जैकेट से ट्रेन चालको को कर्मचारी दूर से ही नजर आ जाएंगे, इसके चलते कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होने से बच सकेंगे।
मित्तल ने बताया कि इससे पहले भी संघ द्वारा उठाए गए मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा टीआरडी विभाग में भी सुरक्षा उपकरण एवं सुरक्षा सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए जा चुके है।