Indian Railways : ट्रैकमेंटेनर आज भी कर रहे बेगारी, लिया जा रहा नियम विरुद्ध काम, क्या सीआरबी देंगे ध्यान

Indian Railways : ट्रैकमेंटेनर आज भी कर रहे बेगारी, लिया जा रहा नियम विरुद्ध काम, क्या सीआरबी देंगे ध्यान

Kota Rail News : ट्रैकमेंटेनरों से बेगारी कराने का सिलसिला अभी भी नहीं रुका है। कोटा मंडल में आज भी सैकड़ों ट्रैकमेंटेनर घरों, बंगलो और ऑफिसों में बेगारी कर रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों और सुपरवाइजरों द्वारा ट्रैकमेंटेनरो से नियम विरुद्ध तरीके से काम लिया जा रहा है। इससे रेलवे को हर महीने लाखों रुपए का घाटा हो रहा है। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (सीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी शनिवार को कोटा आ रहे हैं। उम्मीद है त्रिपाठी इस मामले को भी संज्ञान लेंगे।
कर्मचारियों ने बताया कि मंडल के अन्य डिपो की तरह कोटा पीडब्ल्यूआई नॉर्थ का भी यही हाल है। यहां पर भी नियम विरुद्ध तरीके से 2400 रुपए ग्रेड-पे वाले कर्मचारियों की क्रॉसिंग गेटों पर ड्यूटी लगाई जा रही है। जबकि 1800 ग्रेड-पे से गैंग और चाबी वाले का कार्य लिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि केशोरायपाटन गेट नंबर 117, 118 एवं 119 पर 2400 ग्रेड-पे वाले कर्मचारियों को लगाया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूआई नॉर्थ कोटा के तीन वाइजर के पास कम से कम 16 ट्रॉलीमैन हैं। जिनमें से करीब 5 ट्रॉलीमैन 2400 ग्रेड पे के हैं। इनसे भी ट्रॉली पर ही कार्य लिया जा रहा है। इसके अलावा एक स्टोर बाबू और एक कार्यालय अधीक्षक के पास भी तीन-तीन ट्रेकमैन लगे हुए हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि इसके अलावा गुड़ला में भी 2400 ग्रेड-पे वाला जंमादरी करवा रहा है और केशवरायपाटन में 2800 ग्रेड-पे वाला चाबी पर काम कर रहा है।
80 ट्रैकमैन घर-ऑफिसों में कर रहे काम
कर्मचारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूआई नॉर्थ में 250 का केडर है। इसमें से करीब 170 ट्रेकमैन ही पटरियों पर काम करने जाते हैं। इसके अलावा 80 ट्रैकमेंटेनर घरों, और ऑफिसों में काम कर रहे हैंकार्य कर रहे हैं कुछ बंगलों और ऑफिसों में काम कर रहे हैं।