Indian Railways : खतरे के निशान से ऊपर बही मेज नदी, धीमी रफ्तार से निकाली ट्रेनें

Indian Railways : खतरे के निशान से ऊपर बही मेज नदी, धीमी रफ्तार से निकाली ट्रेनें

Kota Rail News :  कोटा रेल मंडल के लाखेरी-लबान के बीच स्थित मेज नदी बुधवार को खतरे के निशान से ऊपर बही। इसके चलते ट्रेनों को धीमी रफ्तार से निकाला गया। हालांकि देर रात पानी खतरे के निशान से नीचे चला गया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने की सूचना पर मंडल इंजीनियर एके शुक्ला सहित अधिकारी और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे थे। कर्मचारियों और ट्रैकमेंटेनरों को भी तैयार रहने के आदेश दिए गए थे।
नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर और रेल पटरियों से तीन-चार फीट नीचे बह रहा था। पानी और बढ़ने पर प्रशासन द्वारा रेल संचालन बंद करने की तैयारी भी की जा रही थी। लेकिन गनीमत रहे की बाद में नदी का पानी कम हो गया।

देखें विडियो