Indian Railways : दयोदय ट्रेन का बदला समय, नई समय सारणी एक से

Indian Railways : दयोदय ट्रेन का बदला समय, नई समय सारणी एक से

Kota Rail News : . ट्रेनों की नई समय सारणी एक अक्टूबर से लागू होगी। इसमें कोटा से चलने वाली और मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
जबलपुर-अजमेर दयोदय ट्रेन अब सुबह 6:50 बजे कोटा पहुंचेगी। अभी इस ट्रेन के कोटा पहुंचने का समय सुबह 7:20 है। जबलपुर से भी यह ट्रेन 9 की जगह रात 8:50 बजे रवाना होगी। जयपुर भी यह ट्रेन 12 की जगह 11:30 बजे पहुंचेगी। अजमेर भी यह ट्रेन दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी। अभी अजमेर में इस ट्रेन का का समय दोपहर 2.35 बजे है।
इसी तरह नई समय सारणी में कोटा-हिसार के समय में भी परिवर्तन की बात सामने आ रही है। कोटा से अब यह ट्रेन रात 11:50 बजे रवाना होगी। अभी का समय रात 11:55 बजे है।
इसी तरह कोटा-नागदा मेमू ट्रेन के भी 7 की जगह सुबह 7.05 बजे रवाना होने की जानकारी है।
नई समय सारणी सार्वजनिक होने के बाद सही स्थिति का पता चलेगा।