Indian Railways : यात्रियों के घायल होने के बाद भी स्टेशन नहीं दिखा सुधार, प्लेटफार्म पर फिर घूमती नजर आई गाय

Indian Railways : यात्रियों के घायल होने के बाद भी स्टेशन नहीं दिखा सुधार, प्लेटफार्म पर फिर घूमती नजर आई गाय

Rail News :  कई यात्रियों के घायल होने के बाद भी कोटा रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। स्टेशन पर अभी भी आवारा जानवर घूमते नजर आ रहे हैं। शनिवार रात को भी प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक गाय घूमती नजर आई। यात्रियों ने मामले की शिकायत रेल प्रशासन से की। शिकायत के बाद भी मामले में उचित कार्रवाई की जगह अधिकारी यात्री से उसका नाम पता और यात्रा विवरण पूछते नजर आए।
यह पहला मामला नहीं है जब अनावश्यक रूप से यात्रियों का विवरण मांगा गया हो। ऐसा आए दिन सामने आता है जब सीधे कार्रवाई की जगह यात्रियों से अनावश्यक उसका पूरा विवरण मांगा जाता है। यह कुछ वेसा ही है जैसे कोई मामला सामने आने पर व्यवस्थाओं में सुधार की जगह अधिकारी सूत्रों की तलाश में जुट जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्लेटफार्म नंबर एक पर बैल और भैंस के एक झुंड ने यात्रियों पर हमला कर दिया था। इस घटना में एक वृद्धा का हाथ टूट गया था। साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए थे। यह यात्री कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी ट्रेन से मथुरा जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। लेकिन स्टेशन के हालात देखकर नहीं लग रहा कि अधिकारियों ने इस घटना से कोई सबक लिया हो।