Indian Railways : मेमू ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, हिंडौन-बयाना के बीच का मामला

Indian Railways : मेमू ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, हिंडौन-बयाना के बीच का मामला

Rail News :  हिंडौन-बयाना स्टेशनों के बीच शुक्रवार रात दौड़ती मेमू ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। सूचना के बाद बयाना स्टेशन पर महिला को उतारकर अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल मां और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है।
यात्रियों ने बताया कि कासगंज निवासी सतपाल अपनी पत्नी सुनीता (30) के साथ दाहोद में रह रहा था। यहां पर सतपाल ईट-भट्टे पर काम करता है।
यात्रियों ने बताया कि सतपाल अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए रतलाम-मथुरा मेमू ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था। हिंडौन स्टेशन निकलने के बाद सुनीता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। यह देख कर कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने जैसे-तैसे सुनीता को संभाला। कुछ देर में ही सुनीता ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।
ट्रेन ठहरने पर यात्रियों ने इसकी सूचना डुमरिया स्टेशन पर दी। डुमरिया में सुविधा नहीं होने के कारण स्टेशन मास्टर ने बयाना को मामले से अवगत कराया।
इसके बाद रात करीब 9 बजे ट्रेन बयाना स्टेशन पहुंचने पर सूचना पर पहले से मौजूद रेलवे डॉक्टरों में सुनीता और बच्चे के स्वास्थ्य की जांच की। बाद में डॉक्टर की सलाह पर सुनीता को बयाना स्टेशन पर उतारा गया।
इसके बाद सुनीता को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
बयाना में नहीं मिली एंबुलेंस
कर्मचारियों ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी बयाना में कोई एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद पास के बैर कस्बे से एंबुलेंस मंगाई गई। इसके चलते सुनीता को अस्पताल पहुंचाने में कुछ देरी हो गई।
यात्रियों ने बताया कि बयाना स्टेशन पर रात में कोई सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यात्रियों द्वारा इसकी शिकायत भी की गई है।
पहले हैं 5 बच्चे
यात्रियों ने बताया कि महिला के पहले से 5 बच्चे हैं। इनमें 4 लड़कियां और एक लड़का है। अब छठी भी लड़की हुई। पहला लड़का 9 साल का है।