Kidnapping : रेल कर्मचारी का अपहरण, मांगी तीन लाख की फिरौती

एक रेलवे कर्मचारी का गुरुवार को अपहरण हो गया। अपहरण करने वालों ने कर्मचारी के परिजनों से 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती नहीं देने पर अपहर्ताओं ने कर्मचारी की हत्या की धमकी दी है।

साथी कर्मियों ने बताया कि कर्मचारियों का नाम महेश मीणा है। यह वर्कशॉप में फीटर पद पर कार्यरत है। महेश रंगपुर रोटेदा रोड सोगरिया स्टेशन के पास रहता है।सहकर्मियों ने बताया कि महेश सुबह करीब 6:40 बजे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में कार सवार दो-तीन लोगों ने महेश का अपहरण कर लिया। अपहरण के कुछ देर बाद परिजनों के पास अनजान नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया। इसमें अपहरण कर्ताओं में तीन लाख की फिरौती मांगी। यह पैसा तुरंत ऑनलाइन देने को कहा गया। इसके लिए अपहरण कर्ताओं ने परिजनों के पास एक यूपीआई नंबर भी भेजा है। पैसा नहीं देने और पुलिस को सूचना देने पर अपहरण कर्ताओं ने महेश की हत्या की धमकी दी। फोन आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। अपहरण की खबर से हरकत में आई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। घटना स्थल पर पुलिस को महेश की बाइक मिली। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 6:45 बजे चंद्रशल गांव के पास कार की आखिरी लोकेशन मिली है। अपहरण के समय के कुछ फोटो भी सामने आए हैं। इसमें अपहरण करने वाले महेश को जबरन कार में बिठाते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें :   गंगापुर सिटी: सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां रेल उधोग के लिए घातक - गालव

क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़ रहा है मामला
सूत्रों ने बताया कि महेश माधोपुर स्थित चकरी गांव का रहने वाला है। यहां के लोगों ने पिछले दिनों हुए वर्ल्ड कप क्रिकेट में जमकर सट्टेबाजी की। इस सट्टेबाजी में कुछ लोगों ने जमकर पैसा कमाया और कुछ लोग कर्ज में भी डूब गए। माना जा रहा है कि इसी मामले में पैसे के लेनदेन के लेकर महेश का अपहरण किया गया।
मामला दिखा रहे हैं। अभी-अभी सूचना मिली है। मामले को दिखवाया जा रहा है। शरद चौधरी, शहर पुलिस अधीक्षक