Indian Railways: 26 को कोटा से अयोध्या विशेष ट्रेन
Indian Railways: 26 को कोटा से अयोध्या विशेष ट्रेन

Indian Railways: बीकानेर-पुरी ट्रेन में आई खराबी, 6 घंटे अटकी

Indian Railways: बीकानेर-पुरी ट्रेन में आई खराबी, 6 घंटे अटकी
Rail News:  बीकानेर-पुरी ट्रेन (20471) में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते कोटा मंडल में यह ट्रेन करीब 6 घंटे अटकी रही। बाद में भोपाल मंडल में ट्रेन की खराबी दूर हो चुकी।
यात्रियों ने बताया कि सवाई माधोपुर में यह ट्रेन करीब आधे घंटे देरी से सुबह 4:20 बजे पहुंची थी। यहां पर प्रेशर ठीक से नहीं आने पर ट्रेन समय पर रवाना नहीं हो सकी। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा इस खराबी को दूर करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन यह खराबी दूर नहीं हो सकी। चलते यह ट्रेन करीब 3 घंटे तक सवाई माधोपुर में ही खड़ी रही। इसके बाद इस ट्रेन को धीमी गति से कोटा की ओर रवाना किया गया। यहां सोगरिया में भी इस ट्रेन की खराबी को दूर करने के लिए काफी मशक्कत की गई। लेकिन 2 घंटे की तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रेन में प्रेशर कम आने की समस्या दूर नहीं हो सकी। जबकि सोगरिया में सभी जिम्मेदार अधिकारी भी पहुंच चुके थे। इसके बाद सोगरिया से भी इस ट्रेन को करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे रवाना कर दिया गया।
पाइपों में फंसा था कचरा
बाद में यह ट्रेन करीब 6 घंटे देरी से दोपहर 3 बजे गुना स्टेशन पहुंची। यहां इस ट्रेन की खराबी को दूर किया जा सका। इसके बाद ट्रेन अपनी निर्धारित रफ्तार से चली। यात्रियों ने बताया कि पाइपों में कचरा फंसे होने के कारण प्रेशर ठीक से नहीं आ रहा था। गुना में पाइपों का कचरा कचरा साफ करने के बाद प्रेशर ठीक से आने लगा। जबकि कोटा मंडल में ट्रेन को घंटों खड़े रखने के बाद भी अधिकारी इस खराबी को नहीं पकड़ सके। ट्रेन को भी अनावश्यक लेट किया। खराबी दूर नहीं होने पर ट्रेन को पहले ही धीमी रफ्तार से चलाया जा सकता था। ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान होते रहे।
उल्लेखनीय की प्रेशर ठीक से नहीं आने पर ट्रेन में समय पर ब्रेक लगने में परेशानी आती है।
https://youtu.be/1ThoCkaqqWA