Indian Railways: रिटायर्ड रेलकर्मी का हुआ नेत्रदान
Indian Railways: रिटायर्ड रेलकर्मी का हुआ नेत्रदान

Indian Railways: रिटायर्ड रेलकर्मी का हुआ नेत्रदान

Indian Railways: रिटायर्ड रेलकर्मी का हुआ नेत्रदान
Rail News. एक रिटायर्ड रेल कर्मचारी का मंगलवार को नेत्रदान हुआ है। कर्मचारी का नाम महेंद्र प्रताप मित्तल है। यह तलवंडी में रह रहे थे। क्षेत्रीय रेल अधिकारी पद से रिटायरमेंट महेंद्र का सोमवार रात अचानक निधन हो गया था। सूचना घर पहुंचे शाइन इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने नेत्रदान संपन्न कराया। इस अवसर पर महेंद्र के भाई सुरेंद्र, राजेंद्र, योगेंद्र विनोद, विजेंद्र, योगीराज व दामाद हरिशंकर गोयल मौजूद थे।
परिजनों ने बताया कि सेवानिवृत्त के बाद महेन्द्र अपना ज्यादातर समय समाज और जरूरतमंद लोगों के सेवा में गुजरते थे। सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाले महेंद्र समाचार पत्रों में आने वाली नेत्रदान की खबरों को काफी ध्यान से पढ़ते थे। इसके बाद उन्होंने भी नेत्रदान करने का निर्णय लिया। महेंद्र ने यह बात अपने परिजनों को बता दी। इसके चलते महेंद्र की मृत्यु होने पर बेटे गिरीश, मनोज और बेटी सुनीता ने पिता के नेत्रदान की इच्छा पूरी की।