Indian Railways: अरनेठा में ओएचई टूटने की 10 महीने में पांचवीं और पूरे मंडल में 2 महीने में पांचवी घटना
Indian Railways: अरनेठा में ओएचई टूटने की 10 महीने में पांचवीं और पूरे मंडल में 2 महीने में पांचवी घटना

Indian Railways: अरनेठा में दयोदय से टूटी ओएचई, रात में 4 घंटे ठप रहा रेल संचालन

Indian Railways: अरनेठा में दयोदय से टूटी ओएचई, रात में 4 घंटे ठप रहा रेल संचालन

Rail News: कोटा। अरनेठा स्टेशन के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (12182) से बिजली के तार (ओएचई) टूट गए। इसके बाद रात करीब एक बजे तक तारों की मरम्मत का काम चला। इस दौरान कोटा-सवाई माधोपुर के बीच करीब 4 घंटे तक रेल संचालन ठप रहा। रास्ते में घंटों ट्रेन खड़े रहने से यात्री परेशान होते रहे। घटना के बाद अधिकारी भी कोटा कंट्रोल रूम पहुंच गए।
यात्रियों ने बताया कि इस घटना से ट्रेन के इंजन का पैंटोग्राफ भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद डीजल इंजन से ट्रेन को कोटा तक लाया गया। इसके चलते दयोदय ट्रैन करीब ढाई घंटे देरी से रात 11:45 बजे कोटा पहुंची। इसी तरह दिल्ली-मुंबई राजधानी (12952) तीन घंटा देरी से रात 12.30, निजामुद्दीन-मुंबई अगस्त क्रांति (12954). तीन घंटे देरी से रात एक बजे, जोधपुर-भोपाल 3:30 घंटे देरी से रात 2:25 बजे, जयपुर-चेन्नई पौने तीन घंटे देरी से रात 1:35 बजे तथा अमृतसर-मुंबई डीलक्स करीब साढे़ तीन घंटे देरी से रात 2.55 बजे कोटा पहुंची। इस दौरान ट्रेन में और स्टेशन पर यात्री परेशान होते रहे। यात्रियों ने बताया कि बार-बार पूछने के बाद भी रेलवे द्वारा ट्रेन के पहुंचने का सही समय नहीं बताया जा रहा था और न ही ट्रेन देरी से चलने के कारणों की घोषणा की जा रही थी। कई बार तो ट्रेन देरी से चलने को यात्रा का हिस्सा बताया गया।
कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। पर बताया जा रहा है की जॉइंट खुलने से तार टूटने की यह घटना हुई।
यहां पहले भी टूट चुके हैं तार
उल्लेखनीय है कि इस रेल खंड पर ओएचई टुटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां ओएचई टूटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन किसी भी जांच रिपोर्ट के सामने नहीं आने से तार टूटने के कारणों का पता नहीं चला है।