Indian Railways: बजट के अभाव में अटका बयाना अंडरपास
Indian Railways: बजट के अभाव में अटका बयाना अंडरपास

Indian Railways: बजट के अभाव में अटका बयाना अंडरपास

Indian Railways: बजट के अभाव में अटका बयाना अंडरपास

Rail News:  एक तरफ सरकार द्वारा देश भर में करीब 1500 अंडर और ओवर ब्रिजों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रही है। वहीं बयाना रेलवे स्टेशन के पास अंडर पास के लिए राजस्थान सरकार द्वारा बजट नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते अंडर पास का काम अटका हुआ है।
उल्लेखनीय है कि यहां पर अंडर पास की मांग पिछले करीब 50 वर्षों से लगातार की जा रही है। इस मांग के चलते पिछली कांग्रेस सरकार ने यहां अंडर पास बनाने के लिए 2022-23 के बजट में करीब 11 करोड़ 98 लाख रुपए मंजूर किए थे। इसके बाद अंडर पास का काम शुरु करने के लिए सरकार ने 10 नवंबर 2022 को इस बजट में से 22 लाख रुपए कोटा रेल मंडल को जमा भी करा दिए थे। इस राशि से रेलवे ने अंडर पास का सर्वे करा लिया। इसके बाद सरकार ने बाकी बचे 11 करोड़ 76 लाख रुपए रेलवे को नहीं दिए। इसके चलते सर्वे के बाद से यह काम अटका हुआ है।
दिया ज्ञापन
मामले को लेकर बुधवार को मुंख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र पर स्थनिय निवासियों ने मुख्यमंत्री भजन लाल के ओएसडी रिटायर्ड एडीएम आरके त्रिपाठी को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस ज्ञापन में लोगों ने सरकार से बाकी बची राशि भी रेलवे को जल्द देने की अपील की है। तकि अंडर ब्रिज का काम आगे बढ़ सके। त्रिपाठी ने मामले को मुख्यमंत्री के समझ रखने का आश्वासन दिया है।
लोगों ने बताया कि अंडर ब्रिज नहीं होने से यहां बड़ी संख्या में लोगों को रेल पटरी पार कर बाजार आना-जाना पड़ता है। जिसके चलते यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पहले भी यहा कई लोग ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं।