Indian Railways: गुडला में राजधानी का इंजन फेल, ढाई घंटे देरी से पहुंची कोटा
Indian Railways: गुडला में राजधानी का इंजन फेल, ढाई घंटे देरी से पहुंची कोटा

Indian Railways: एक मई से रेल हड़ताल, बैठक में निर्णय

Indian Railways: एक मई से रेल हड़ताल, बैठक में निर्णय

Rail News: कोटा। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एक मई से अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल शुरू होगी। यह निर्णण बुधवार को दिल्ली में हुई पुरानी पेंशन बहाली के लिए बने संयुक्त मोर्चा जेएफआरओपीएस (एनजेसीए) की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। हड़ताल के लिए नोटिस 19 मार्च को दिया जाएगा। रेलवे के अलावा इस हड़ताल में डिफेंस, बैंक तथा बीमा सहित तमाम केंद्रीय व राज्य सरकार के कर्मचारियों के भी भाग लेने का दावा किया गया है। इस बैठक में एआईआरएफ के महासचिव एवं जेएफआरओपीस के संयोजक शिव गोपाल मिश्रा, सह संयोजक और एनएफआईआर के महामंत्री एम. राघवैया, आईएनडीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष अशोक सिंह तथा एआईपीटीएफ की अध्यक्ष गीता पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
कई बार कर चुके हैं घोषणा
उल्लेखनीय है कि रेलवे कर्मचारी संगठन कई बार ट्रेनों का चक्का जाम करने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन हर बार यह संगठन रेल हड़ताल से पिछे हट गए। अब एक बार फिर से कर्मचारी संगठनों ने चक्का जाम की चेतावनी दी है। इस बार भी यह हड़ताल होना मुश्किल है। इसका मुख्य कारण हड़ताल की तिथि है। कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल की जो तिथि घोषित की है, उस समय देश भर में चुनाव होंगे। चुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण केंद्र सरकार चाह कर भी कर्मचारियों की मांगे पूरी नही कर सकती।
कई कर्मचारियों का तो यहां तक दावा है कि मोर्चा ने हड़ताल के लिए वक्त ही ऐसा चुना है ताकि हड़ताल से एक बार फिर से पिछे हटने का मौका मिल जाए। इन कर्मचारियों ने कहा कि अगर यह संगठन इतना ही गंभीर है तो इसने अचार संहिता से पहले की हड़ताल की तारिख क्यों नहीं चुनी।