Indian Railways: कोटा मंडल के 18 रेलकर्मी रिटायर्ड
Indian Railways: कोटा मंडल के 18 रेलकर्मी रिटायर्ड

Indian Railways: कोटा मंडल के 18 रेलकर्मी रिटायर्ड

Indian Railways: कोटा मंडल के 18 रेलकर्मी रिटायर्ड

Rail News:  कोटा मंडल से गुरुवार को 18 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। कोटा मंडल कार्यालय में इनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें डीआरएम मनीष तिवारी ने गोल्ड मेडल देकर सभी कर्मचारियों का सम्मान किया। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को पेंशन पे आर्डर, सेवा प्रमाण-पत्र, सर्विस रिकार्ड की सॉफ्ट कॉपी, पहचान-पत्र, मेडिकल कार्ड, कंपोजिट ट्रांसफर ग्रांट भत्ता, पास आवेदन तथा प्राधिकार-पत्र भी सौंपे गए।
सेवानिवृत्त होने वालों में वरिष्ठ तकनीशियन, ट्रैकमेंन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, खलासी, शंटिंग मास्टर एवं मुख्य टिकट परीक्षक आदि पदों पर काम करने वाले कर्मचारी थे।
इस दौरान तिवारी ने सेवानिवृत्ति राशि का सदुपयोग करने तथा स्वस्थ जीवन जीने की सलाह देते हुए कर्मचारियों को सुखी जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।