Indian Railways: गुडला में राजधानी का इंजन फेल, ढाई घंटे देरी से पहुंची कोटा
Indian Railways: गुडला में राजधानी का इंजन फेल, ढाई घंटे देरी से पहुंची कोटा

Indian Railways: राजधानी ट्रेन से फिर एक नाइजीरियन गिरफ्तार, बिना वीजा के कर रहा था सफर, कोटा जीआरपी की कार्यवाही

Indian Railways: राजधानी ट्रेन से फिर एक नाइजीरियन गिरफ्तार, बिना वीजा के कर रहा था सफर, कोटा जीआरपी की कार्यवाही

Rail News:  कोटा जीआरपी ने गुरुवार रात दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12952) से फिर एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियन को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजधानी ट्रेन में दिल्ली से मुंबई के लिए सफर कर रहा एक नाइजीरियन टीटीई को अपना वीजा नहीं दिखा रहा है। सूचना पर ट्रेन में पहुंची जीआरपी को भी नाइजीरियन ने वीजा दिखाने में आनाकानी की। इसके बाद जीआरपी ने नाइजीरियन को कोटा स्टेशन पर उतार लिया। यहां थाने में भी नाइजीरियन ने पुलिस को कोई संतुष्टि पूर्ण उत्तर नहीं दिए। दस्तावेजों की जांच में पुलिस को नाइजीरियन की वीजा अवधि भी समाप्त मिली। इसके बाद जीआरपी ने नाइजीरियाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नाइजीरियन का नाम अवावा (34) है। इसने अपने बिजनेस के सिलसिले में भारत आना बताया। लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद यह अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
खुफिया विभाग ने भी की पूछताछ
इसके बाद जीआरपी ने मामले की सूचना जिला प्रशासन, शहर पुलिस, खुफिया विभाग, सीआईडी और नाइजीरियन दूतावास को भी दे दी। सूचना पर जीआरपी थाने पहुंची शहर पुलिस, खुफिया विभाग, सीआईडी अधिकारी ने भी नाइजीरियन से पूछताछ की। लेकिन इस पूछताछ की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। पुलिस और खुफिया विभाग अन्य माध्यमों से नाइजीरियन की जानकारी एकत्रित करने में जुटा हुआ है।
साढे सात महिने में दूसरा पकड़ा
कोटा जीआरपी द्वारा राजधानी ट्रेन से किसी नाइजीरियन को पकड़े का करीब साढ़े सात महिने में यह दूसरा मामला है। इससे पहले जीआरपी ने गत वर्ष 18 जुलाई को इसी तरह एक नाइजीनियर को पकड़ा था। यह नाइजीरियन भी इसी राजधानी ट्रेन में सफर कर रहा था। इस नाइजीरियन के पास भी वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। वैध यह नारइजीरियन करीब पांच साल से बिना वीजा के मुंबई में रह रहा था।