Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर निकला सांप, यात्रियों ने सहलाया
Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर निकला सांप, यात्रियों ने सहलाया

Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर निकला सांप, यात्रियों ने सहलाया

Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर निकला सांप, यात्रियों ने सहलाया

Rail News: कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अचानक एक सांप निकल आया। यह देखकर पहले तो यात्रियों में भगदड़ मच गई, बाद में यात्री इस सांप को सहलाते नजर आए। कुछ देर बाद यह सांप प्लेटफार्म से चला गया।
यात्रियों ने बताया यह घटना शाम करीब 6 बजे लेटफार्म नंबर दो की है। इस समय यात्री निजामुद्दीन-केवडिया गुजरात संपर्क क्रांति ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी लोगों को एक सांप प्लेटफार्म पर रेंगता नजर आया। इसे देखकर दहशत में आए यात्रियों में भगदड़ मच गई। बाद में लोगों को पता चला की यह जहरिला नहीं है। इसके बाद कई यात्री इस सांप को सहलाते नजर आए।
सर्प विशेषज्ञ ललित ने बताया कि यह एक कॉमन सैंड बोआ सांप है। इसे रफ टेल्ड सैंड बोआ के नाम से भी जाना जाता है। यह सांप मिट्टी में रहना पसंद करता है। प्लेटफार्म पर इन दिनों काम चल रहा है। इसके चलते प्लेटफार्म पर जगह-जगह टूटफूट हो रही है। हो सकता है यह सांप प्लेटफार्म की नीचे मिट्टी से निकला हो।
तस्करी की भी आशंका
ललित ने बताया कि इस सांप की तस्करी भी होती है। ऐसे में यह भी आशंका है कि ट्रेन का इंतजार कर रहे किसी यात्री के बैग से यह सांप निकला हो। बाद में पकड़े जाने के डर से यात्री सांप को यहीं छोड़ गया हो।
https://youtube.com/shorts/yXYWrVvHJxg?feature=share