Indian Railways: रेलवे में सप्लाई हुए एक्सपायरी डेट के सिलेंडर, छह महिने से नहीं किए वापस

Indian Railways: रेलवे में सप्लाई हुए एक्सपायरी डेट के सिलेंडर, छह महिने से नहीं किए वापस

Indian Railways: रेलवे में सप्लाई हुए एक्सपायरी डेट के सिलेंडर, छह महिने से नहीं किए वापस

Rail News: कोटा। रेलवे में एक्सपायरी डेट (अवधि पार) घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) सप्लाई का मामला सामने आया है। मामले में खास बात यह है कि इन सिलेंडरों को छह महिने में भी नहीं लौटाया जा सका है। हालांकि अधिकारियों द्वारा इन सिलेंडरों को काम में नहीं लेने की बात कही जा रही वहीं वितरकों द्वारा इसे लापरवाही बताया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे ने गत वर्ष अक्टूबर में 40-50 सिलेंडर खरीदे थे। बाद में यह सिलेंडर रेल पटरियों के रखरखाव के काम आने वाली टीटीएम मशीनों में सप्लाई किए गए थे। इनमें से तीन सिलेंडर अवधि पार भी शामिल थे। इनमें से दो सिलेंडरों पर एक्सपायरी डेट बी-23 और एक पर सी-21 लिखी हुई है। यह मशीनें इन दिनों बयाना, सवाईमाधोपुर और छबड़ा स्टेशनों पर खड़ी हैं। खास बात यह है कि यह सिलेंडर करीब छह महिने से कंपनी को वापस भी लौटाए गए।
40 कर्मचारियों पर खतरा
अवधी पार इन सिलेंडरों के कारण करीब 40 कर्मचारियों पर खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि मशीन के साथ एक सवारी गाड़ी का एक कोच भी लगा रहता है। इसी कोच में मशीन के कर्मचारी रहते हैं। इस कोच के एक हिस्से में ही रसोई बना रखी है। इसी रसोई में मशीन के कर्मचारियों का खाना बनता है। एक मशीन पर दो-तीन सुपरवाइजरों सहित एक दर्जन से अधिक कर्मचारी रहते हैं। कोटा मंडल में करीब 30 टीटीएम मशीनें कार्यरत हैं।
बम की तरह फट सकते हैं सिलेंडर
सिलेंडर वितरक ऐजेंसी संचालकों का कहना है कि एक्सपायरी गैस सिलेंडर का उपयोग खतरनाक साबित हो सकता है। यह किसी बम की तरह फट सकते हैं। रखे हुए सिलेंडर भी लिकेज हो सकते हैं। इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।
संचालकों ने बताया कि सिलेंडर को उठाने के लिए गोल रिंग होती है और इसके नीचे तीन पट्टियों में से एक पर काले रंग से सिलेंडर की एक्सपायरी डेट अंकित होती है। यह अंग्रेजी के ए, बी, सी और डी के साथ दो अंकों में लिखी होती है। पहले के अक्षर महिनों को और बाद के अंक साल को अंकित करते हैं। जैसे सिलेंडर पर ए-24 लिखे का मतलब जनवरी, फरवरी, मार्च-2024 है। यानि इस सिलेंडर को मार्च-2024 के बाद इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसी तरह आगे के अक्षर और अंक आगे के महिनों और साल की जानकारी देते हैं।Indian Railways: रेलवे में सप्लाई हुए एक्सपायरी डेट के सिलेंडर, छह महिने से नहीं किए वापस
काम में नहीं लिए सिलेंडर
इन सिलेंडरों को अभी काम में नहीं लिया है। इन सिलेंडरों को जल्द ही वापस लौटाया जाएगा। – नीरज श्रीवास्वत, एक्सईएन
हो सकता खतरा
एक्सपायरी डेट के सिलेंडरों को काम में लेने से बचना चाहिए। गलती से आने वाले ऐसे सिलेंडरों को तुरंत लौटाना चाहिए। एक्सपायरी डेट लिखने का मतलब ही यही है। – अरविंद सिंह, सचिव, हाड़ौती एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन