indian railways

Indian Railways: देर रात केशोरायपाटन में सिग्नल फेल, राजधानी और अगस्त क्रांति अटकी

Indian Railways: देर रात केशोरायपाटन में सिग्नल फेल, राजधानी और अगस्त क्रांति अटकी

Rail News: कोटा। केशोरायपाटन स्टेशन पर गुरुवार देर रात सिग्नल व्यवस्था ठप हो गई। इसके चलते ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। बाद में खराबी दूर कर ट्रेनों का संचालन सामान्य किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे सिग्नलों ने अचानक काम करना बंद कर दिया। सिग्नल नहीं मिलने से निजामुद्दीन-मुंबई महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मौके पर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद इसके पीछे नई दिल्ली-मुंबई अगस्त क्रांति राजधानी और नई दिल्ली- मुंबई तेजस राजधानी ट्रेन भी खड़ी हो गई। बाद में इन ट्रेनों को विशेष अथॉरिटी देकर निकल गया। इस घटना के चलते यह ट्रेनें एक-एक घंटा देरी से कोटा पहुंची। ट्रेन देरी से चलने से यात्री परेशान होते रहे। कोटा स्टेशन पर भी यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
अधिकारियों ने बताया कि रात 11 बजे बाद सिग्नलों की खराबी को दूर किया जा सका। फिलहाल सिग्नल फेल होने के कर्म का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।