Indian Railways: गुडला में राजधानी का इंजन फेल, ढाई घंटे देरी से पहुंची कोटा
Indian Railways: गुडला में राजधानी का इंजन फेल, ढाई घंटे देरी से पहुंची कोटा

Indian Railways: दस जोड़ी साप्ताहिक होली-डे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय

10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन
Rail News:  गर्मी के सीजन में बढ़ते अतिरिक्त यात्री भार को वहन करने के लिए रेलवे ने 10 जोड़ी साप्ताहिक होली-डे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों का संचालन अप्रेल से जून तक किया जाएगा।
गोरखपुर-बांद्रा
गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन का संचालन 19 अप्रेल से किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों ओर से 11-11 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर से हर शुक्रवार सुबह 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा से हर शनिवार रात 5.15 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात एक बजे तथा बांद्रा से सुबह 10.40 बजे रहेगा। कोटा मंडल में यह ट्रेन बयाना, गंगापुर, भवानीमंडी और शामगढ़ स्टेशनों पर भी रुकेगी।
मुंबई-कोठगोदाम
मुंबई-काठगोदाम ट्रेन का संचालन 17 अप्रेल से किया जाएगा। ट्रेन दोनों ओर से 11 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09075 मुंबई से हर बुधवार सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09076 गाठगोदाम से हर गुरुवार शाम 5.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.55 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 12.40 तथा काठगोदाम से सुबह 6.40 बजे रहेगा। कोटा मंडल में यह ट्रेन गंगापुर, हिंडोन तथा भरतपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
मुंबई-कानपुर
मुंबई-कानुपर अनवरगंज ट्रेन का संचालन 14 अप्रेल से किया जाएगा। ट्रेन दोनों ओर से 12-12 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09185 मुंबई से हर रविवार सुबह 11.05 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर बाद 3.35 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09186 कानपुर से हर सोमवार शाम 6.25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 12.55 तथा काठगोदाम से सुबह 6.35 बजे रहेगा। कोटा मंडल में यह ट्रेन गंगापुर और भरतपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
बांद्रा-वैष्णो देवी कटरा
बांद्रा-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा ट्रेन का संचालन 14 अप्रेल से किया जाएगा। ट्रेन दोनों ओर से 12-12 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09097 बांद्रा से हर रविवार रात 9.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09098 वैष्णो देवी कटरा से हर मंगलवार रात 9.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10.10 बजे बांद्रा पहुंचेगी। बांद्रा से आते समय कोटा में यह ट्रेन सुबह 10.55 तथा वैष्णो देवी से शाम 6.30 बजे पहुंचेगी। कोटा के अलावा यह ट्रेन मंडल के सवाईमाधोपुर और गंगापुर स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
मुंबई-बनारस
मुंबई-बनारस के बीच ट्रेन का संचालन 17 अप्रेल से शुरु होगा। ट्रेन दोनों ओर से 11-11 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09183 मुंबई से हर बुधवार रात 10.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09184 बनारस से हर शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से आते समय कोटा में यह ट्रेन दोपहर 12.10 और बनारस से दोपहर 1.40 बजे पहुंचेगी। कोटा मंडल में यह ट्रेन सवाईमाधोपुर, गंगापुर और भरतपुर स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
बड़ोदरा-गोरखपुर
बड़ोदरा-गोरखपुर ट्रेन का संचालन 15 अप्रेल से किया जाएगा। ट्रेन दोनों ओर से 11-11 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09111 बड़ोदरा से हर सोमवार शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09112 गोरखपुर से हर बुधवार सुबह 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.35 बजे बड़ोदरा पहुंचेगी। बड़ोदरा से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 2 और गोरखरपुर से रात 12.25 बजे पहुंचेगी। कोटा के अलावा मंडल में यह ट्रेन सवाईमाधोपुर और गंगापुर स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
बड़ोदरा-मऊ
बड़ोदरा-मऊ ट्रेन का संचालन 20 अप्रेल से किया जाएगा। ट्रेन दोनों और से 11-11 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09195 बड़ोदरा से हर शनिवार शाम 7 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 8.45 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09196 मऊ से हर रविवार रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 12.45 बजे बड़ोदरा पहुंचेगी। बड़ोदरा से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 2.30 तथा मऊ से दोपहर बाद 3.25 बजे पहुंचेगी।
कोटा के अलावा मंडल में यह ट्रेन केवल बयाना स्टेशन पर ही ठहरेगी।
अहमदाबाद-दानापुर
अहमदाबाद-दानापुर ट्रेन का संचालन 15 अप्रेल से किया जाएगा। ट्रेन दोनों ओर से 11-11 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद से हर सोमवार सुबह 9.10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09418 दानापुर से हर मंगलवार रात 11.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। अहमदाबाद से आते समय कोटा में यह ट्रेन शाम 6.30 और दानापुर से रात 1.30 बजे पहुंचेगी। कोटा मंडल में यह ट्रेन सवाईमाधोपुर, गंगापुर, हिंडोन और भरतपुर स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
राजकोट-बरौनी
राजकोट-बरौनी के बीच ट्रेन का संचालन 19 अप्रेल से शुरु होगा। यह ट्रेन दोनों ओर से 11-11 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09569 राजकोट से हर शुक्रवार दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 3.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09570 बरौनी से हर रविवार दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5.50 बजे राजकोट पहुंचेगी। राजकोट से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 2.55 तथा बरौनी से दोपहर 1.35 बजे रहेगा। कोटा मंडल में यह ट्रेन शामगढ़, भवानीमंडी, सवाईमाधोपुर, गंगापुर और बयाना स्टेशनों पर रुकेगी।
सिकंदराबाद-उदयपुर
इसी तरह सिकंदराबाद-उदयपुर ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। ट्रेन दोनों ओर से 2-2 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 07123 सिकंदराबाद से 16 और 23 अप्रेल को रात 11.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शाम 5.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07124 उदयपुर से 20 और 27 अप्रेल को शाम 4.05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.45 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। सिकंदराबाद से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय सुबह 4.55 और उदयपुर से तड़के 3.50 बजे रहेगा। कोटा के अलावा मंडल में यह ट्रेन शामगढ़ और सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।