कल से चलेगी कई ट्रेने

कल से चलेगी कोटा-झालावाड़
कोटा।  कोटा-झालावाड ट्रेन का संचालन शुक्रवार से किया जाएगा। ट्रेन एक दिन में कुल 4 फेरे करेगी। गाड़ी संख्या 05838 कोटा से सुबह 6:50 बजे रवाना होकर 9:20 बजे झालावाड़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05837 झालावाड़ से सुबह 10:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे कोटा पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05840 कोटा से दोपहर बाद 3:20 बजे रवाना होकर शाम 5:10 बजे झालावाड़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05839 झालावाड़ से शाम 6:30 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे कोटा पहुंचेगी। ट्रेन में यात्री आरक्षण करा कर ही सफर कर सकेंगे।
7 से चलेगी केरला संपर्क क्रांति
व्दि साप्ताहिक चंडीगढ़-कोचिवली केरला संपर्क क्रांति ट्रेन का संचालन 7 जुलाई से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04560 चंडीगढ़ से 7 जुलाई से हर बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9:20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 12:25 बजे कोचिवली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04559 कोचिवली से 10 जुलाई से हर सोमवार और शनिवार सुबह 9 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से आते समय कोटा में यह ट्रेन शाम के 6.05 बजे पहुंचेगी। इसी तरह कोचिवली से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 11:56 बजे रहगा।
5 से चलेगी गोवा संपर्क क्रांति
इसी तरह व्दि साप्ताहिक चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति ट्रेन का संचालन 5 जुलाई से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04564 चंडीगढ़ से रात 2:15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11:15 बजे मडगांव पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04563 मडगांव से 7 जुलाई से हर मंगलवार और बुधवार सुबह 11:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम 6:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से आते समय कोटा में यह ट्रेन सुबह 11:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह मडगांव से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय सुबह 8:10 बजे रहेगा।
अगस्त क्रांति राजधानी 3 से
इसी तरह मुंबई-निजामुद्दीन (02953) अगस्त क्रांति राजधानी ट्रेन का संचालन 3 से और निजामुद्दीन-मुंबई अगस्त क्रांति (02954) ट्रेन का संचालन 4 जुलाई से किया जाएगा।