डीआरएम के बंगले में सांप, कर्मचारी को डसा

डीआरएम के बंगले में सांप, कर्मचारी को डसा
कोटा। न्यूज. मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज शर्मा के बंगले में गुरुवार को एक कोबरा सांप निकल आया। इस सांप ने अप्रेंटिस कर रहे एक कर्मचारी को डस लिया। घटना का पता चलते हैं कर्मचारी को तुरंत रेलवे अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कर्मचारी को एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। कर्मचारी का नाम सुमन कुमार (22) बताया गया है। सुमन की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है।