आपस में भिड़े इंजीनियर-कर्मचारी – कोटा

आपस में भिड़े इंजीनियर-कर्मचारी
कोटा। न्यूज. कोटा टीआरडी डिपो के वरिष्ठ खंड अभियंता देवेंद्र और कर्मचारी विवेक आपस में भिड़ गए। मामले में अधिकारियों ने विवेक को निलंबित कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र और विवेक शुक्रवार को ड्यूटी पर दीगोद गए थे। यहां पर काम के मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में देवेंद्र की शिकायत पर अधिकारियों ने विवेक को निलंबित कर दिया।
पुलिस ने पकड़ा ट्रैक मशीन का कर्मचारी
रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार रात को ट्रैक मशीन के एक कर्मचारी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने कर्मचारी को अदालत में पेश किया। यहां से कर्मचारी को पाबंद कर रिहा कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि टेक्नीशियन पद पर कार्यरत यह कर्मचारी अपनी कार लेकर भौंरा स्टेशन पर चल रही मशीन पर ड्यूटी करने गया था। रास्ते में लौटते समय इसकी कार किसी महिला से भीड़ गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कर्मचारी शराब के नशे में कार चला रहा था। सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी के ड्यूटी के दौरान शराब पीने के मामले भी सामने आ चुके हैं। एक बार मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। तब यह बड़ी कार्रवाई से बच गया था।