Indian Railway : मुख्यालय वाणिज्य अधिकारी ने घुमी टाइगर सेंचुरी, सेलून में उठाया मछली का लुत्फ, हो गया निरीक्षण

निरीक्षण के नाम पर अधिकारी किस तरह मौज-मस्ती, सैर सपाटा और पार्टी कर रहे हैं इसका ताजा उदाहरण सामने आया है।
मुख्यालय से सैलून में पहुंचे अधिकारी पहले दिन सवाई माधोपुर में वर्ल्ड सेंचुरी घूमे। यहां अधिकारी ने टाइगर सफारी का जमकर आनंद उठाया। इसके बाद दूसरे दिन कोटा पहुंचे अधिकारी को सेलून में खाने को मछलियां परोसी। जमकर खातिरदारी, आवभगत, मौज मस्ती और घूमने का आनंद उठा कर अधिकारी वापस मुख्यालय लौट गए।
इन मुख्यालय अधिकारी की आवभगत में सवाई माधोपुर से कोटा तक वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और सुपरवाइजर लगातार जुटे रहे। मुख्यालय अधिकारी की खातिरदारी के चलते अधिकारियों ने भरतपुर जाने तक का कार्यक्रम तक रद्द कर दिया। जबकि वहां पर सांसद द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था।
सूत्रों ने बताया कि मामला खुल नहीं जाए इसके चलते वरिष्ठ अधिकारी ने वाणिज्य विभाग के तमाम कर्मचारियों को सैलून से दूर हटा दिया।
इसलिए नहीं होती शिकायतों पर कार्रवाई
सूत्रों ने बताया कि इसीलिए शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती रेलवे में सुधार नजर नहीं आता। शिकायत सुनने वाले मुख्यालय अधिकारी अपनी आवभगत से खुश हो जाते हैं।
इसके बाद मुख्यालय अधिकारी मंडल अधिकारियों की शिकायतों पर ध्यान ही नहीं देते। उल्टा इन्हें इनाम और देते हैं। यही कारण है कि मंडल अधिकारी हमेशा अपनी मनमानी करते रहते हैं।