Indian Railways : 261 वर्कशॉप कर्मचारियों को 7 दिन बाद भी नहीं मिला वेतन, यूनियनों ने दी चेतावनी

Indian Railways : 261 वर्कशॉप कर्मचारियों को 7 दिन बाद भी नहीं मिला वेतन, यूनियनों ने दी चेतावनी

Kota Rail News : रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) के 261 कर्मचारियों को 7 दिन बाद भी वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से खफा विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों ने बताया कि हर महीने एक तारीख तक उनके खातों में वेतन पहुंच जाता है। लेकिन इस बार 7 दिन अधिक होने के बावजूद भी 261 कर्मचारियों का वेतन बैंकों में नहीं पहुंचा है।
मामले में रेलवे एम्पलाईज यूनियन वर्कशॉप शाखा सचिव अरविंद सिंह ने और ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह ने मुख्य कारखाना प्रबंधक मनीष गुप्ता को मामले से अवगत कराया है। दोनों नेताओं ने प्रशासन को चेताया कि यदि कर्मचारियों को जल्द ही वेतन नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।