Indian Railways : घाट का बराना में फुट ओवर ब्रिज की रखी गर्डर, 3 घंटे ठप रहा रेल यातायात

Indian Railways : घाट का बराना में फुट ओवर ब्रिज की रखी गर्डर, 3 घंटे ठप रहा रेल यातायात

Kota Rail News : कोटा मंडल के घाट का बराना स्टेशन पर रविवार को फुट ओवर ब्रिज की दो गर्डरों को रखा गया।
गर्डर रखने के लिए करीब 140 टन की रेलवे क्रेन कोटा से ले जाई गई थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में कोटा कर्मचारी भी मौके पर गए थे। अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी बाय रोड मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि लोहे की दोनों गर्डरों को सफलतापूर्वक रख दिया गया है। अब जल्द ही यहां पर फुट ओवरब्रिज का बाकी बचा काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां प्लेटफार्म बदलने के दौरान होने वाली यात्री दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।