Rajasthan: केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी हो सकते हैं राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष।

केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी हो सकते हैं राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष।

कैलाश चौधरी हो सकते हैं अध्यक्ष:
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। अभी सांसद सीपी जोशी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लेकिन भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया जाएगा। जहां तक कि सीपी जोशी का सवाल है कि तो भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भरोसा सीपी जोशी पर बना हुआ है। डॉ. सतीश पूनिया के बाद सीपी जोशी को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। विधानसभा चुनाव में जोशी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश में ही अध्यक्ष पद की भूमिका निभाई। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के गठन में भी सीपी जोशी की राय को प्राथमिकता दी जा रही है। भजनलाल शर्मा के साथ साथ दीया कुमारी और खेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, लेकिन अभी मंत्रिमंडल का विस्तार होना है।

यह भी पढ़ें :   कोरोना संक्रमण के बचाव व उपचार में होम्योपैथिक दवाओं की भी भूमिका हो रही कारगर : -डॉ0शिवानी

Report By S.P.MITTAL