डबल मास्क पहनने में कई लोग कर रहे हैं गलतियां, जानिए क्या है सही तरीका

डबल मास्क पहनने में कई लोग कर रहे हैं गलतियां, जानिए क्या है सही तरीका

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर संक्रमण से बचने के लिए मास्क को सबसे उपयोगी मान रहे है। इसी कड़ी में अब डॉक्टर डबल मास्क लगाने की सलाह भी दे रहे हैं। यानी अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो एक की जगह दो मास्क पहनकर बाहर जाएं। दो मास्क संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कारगर है। कई लोग ऐसा कर भी रहे हैं। लेकिन डबल मास्क लगाने का भी एक तरीका है। जिसे कम लोग ही जानते हैं। आइये जानते हैं सही तरीका।

डबल मास्क में कॉटन और सर्जिकल मास्क का पेयर पहने

मालूम हो कि सरकार ने जो जानकारी दी है उसमें यह कहा गया है कि अगर आप डबल मास्क पहनते हैं तो आप कोरोना के नए स्ट्रेन से बच सकते हैं। ऐसे में अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और डबल मास्क लगा रहे हैं तो इसमें आपको एक कॉटन का मास्क और एक सर्जिकल मास्क लेना होता है। डबल मास्क में कॉटन और सर्जिकल मास्क का पेयर ही कारगर होता है।

यह भी पढ़ें :   कोरोना वैक्सीन का जिले में वेस्टेज केवल 0.2 प्रतिशत वैक्सीन वेस्टेज रोकने में जिला प्रदेश में अग्रणी

दो मास्क एक ही प्रकार के नहीं होने चाहिए

कई लोग डबल मास्क के चक्कर में दो सर्जिकल मास्क लगा लेते हैं या फिर दो कॉटन मास्क लगा लेते हैं। यह तरीका संक्रमण को रोकने के लिए कारगर नहीं है। इसके लिए दोनों मास्क को अलग-अलग क्वालिटी का होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :   भारतीय रेल मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर अग्रसर

ये है मास्क लगाने का सही तरीका

डबल मास्क लगाने के लिए सबसे पहले आप सर्जिकल मास्क को लें और उसके रबर में गांठ बांध दें, ताकि वो टाइट रहे। इसके बाद कानों को अंदर की ओर मोड़कर उसे पहन लें। इसके बाद उपर से कॉर्ट का मास्क लगा लें। डॉक्टरों ने इस तरीके को सबसे सटीक माना है।

N-95 अकेला ही कारगर

कई लोग ज्यादा केयर के चक्कर में डबल N-95 मास्क पहन लते हैं। डॉक्टरों ने इसे गलत माना है। N-95 मास्क अकेले ही संक्रमण से बचाने के लिए कारगर है। साथ ही जब भी सर्जिकल मास्क को पहने हमें हमेशा ख्याल रहे कि इसे नीचे पहनना है। आप कभी भी इसे कॉटन मास्क के ऊपर ना पहनें।