पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में सहायक होगी नई इको टूरिज्म पॉलिसीः वन राज्य मंत्री

पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में सहायक होगी नई इको टूरिज्म पॉलिसीः वन राज्य मंत्री
जयपुर, 8 जुलाई। वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से राज्य में नई इको टूरिज्म पॉलिसी-2021 प्रभावी की जा रही है। इस पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा है कि नई इको टूरिज्म पॉलिसी प्रदेश के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में सहायक होगी।
श्री विश्नाई ने बताया कि राजस्थान की सांस्कृतिक, ऎतिहासिक, भौगोलिक और पारिस्थितिकीय विविधताओं के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन उद्योग का बड़ा महत्व है। सामान्य पर्यटन के साथ-साथ इको टूरिज्म को प्रोत्साहित कर न सिर्फ पर्यटन उद्योग को बढ़ाया जा सकता है बल्कि प्रदेशवासियों के लिए रोजगार के अनन्य अवसर भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश की जैव विविधता, वन और वन्य जीव संरक्षण में भी प्रदेशवासियों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जा सकता है।