हज 2021 के लिए तैयारी शुरु

हज यात्रियों को वीजा फीस भी देनी होगी गंगापुर सिटी

कोरोना के चलते 2020 में हज यात्रा निरस्त कर दी गई थी। लेकिन हज 2021 के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। भारत और सऊदी अरब सरकार ने कोरोना को लेकर हज के लिए नई गाइडलाइन तैयार की है। जिसके जहत हज यात्रा महंगी तो हुई है, साथ ही कई नई दरें भी जोड़ दी गई है। गाइडलाइन के मुताबिक पहली बार हज यात्रियों से वीजा फीस भी ली जाएगी। वीजा फीस के तौर पर प्रत्येक हज यात्री को 500 सऊदी रियाल देना होगा। इस हिसाब से प्रत्येक हज यात्री से लगभग 9 हजार 500 रुपए अधिक लिए जाएगें। केंन्द्रीय हज कमूेटी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार हज यात्रियों का ट्रांसपोर्टिग चार्ज भी बढ़ा दिया गया है। हज के फार्म 10 जनवरी तक भरे जाएगें। हज कमेटी के मुताबिक सऊदी अरब सरकार ने वैट की दर में भी इजाफा कर दिया है। वैट पांच से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। दूसरी ओर सऊदी में इस बार कोरोना की वजह से बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालना करना होगा। दस कारण किराया ज्यादा देना होगा। इस बार एक बस में एक जगह से दूसरी जगह 45 के बजाह 15 यात्री ही सफर करेंगे। इस वजह से किराये का खर्च तीन गुना अधिक होगा। फ्लाइट मिस करने पर 25 हजार जुर्माना लगेगा बताया है कि हज यात्रा के लिए चयनित हज यात्री अगर निर्धारित की गई तिथि में अपना फ्लाइट मिस करते है मो उन्हें जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जुर्माने के तौ पर उनसे 25 हजार रुपए लिया जाएगा। वही अगर कोई यात्री अपना आवेदन निरस्त कराता है तो उसके लिए पैसा देना होगा। 31 मार्च तक आवेदन निरस्त करने पर 1000 रुपये,एक अप्रेल से 30 अप्रेल तक निरस्त करने पर 5 हजार रुपए काटे जाएगें।अजीजिया में 3.75 व ग्रीन कैटेगरी में 5.25 लाख लगेंगे
कोरोना काल के कारण अब सभी सफर पर मंहगाई की मार पड़ी है। इस का असर हज के सफर पर भी पड़ा है। साल 2021 में अजीजिया कैटेगरी में सफर करने वालों से 3.75 लाख लिए जाएंगे। जो कि पिछले साल के मुकाबले में 1.20 लाख रुपए अधिक है। वही ग्रीन कैटेगरी में सफर करने वालों से 5.25 लाख रुपए लिये जाएगें। हज यात्रा पर जाने के तीन दिन पहले हज यात्री को कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। अगर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो हज यात्रा निरस्त हो जाएगी। कोरोना की वजह से हज की अवधि भी 40 दिन से घटाकर 30 से 35 दिन कर दी गई है।