मजदूर संघ के अधिवेशन में उठाई जाएगी रेल कर्मचारियों की मांगे

मजदूर संघ के अधिवेशन में उठाई जाएगी रेल कर्मचारियों की मांगे
गंगापुर सिटी से द्विवार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए मजदूर संघ कार्यकर्ता हुए जबलपुर रवाना
गंगापुर सिटी
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्विवार्षिक अधिवेशन जबलपुर में 22 दिसंबर 2020 को आयोजित किया जाएगा। संघ प्रवक्ता बीएस गुर्जर ने बताया कि रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा
प्रमुख मांगे। नाइट ड्यूटी एलाउंस की सीलिंग वापस ली जाय डी ए फ्रीजर को तत्काल प्रभाव से रद्द करके एरियर सहित तत्काल भुगतान किया जाए  पॉइंट्मेन की  12 घंटे की ड्यूटी को पुन 8 घंटे  तुरंत प्रभाव से की जाए पेट्रोलमैन की  बीट 12 किलोमीटर से अधिक ना हो तथा कीमेन एवं पेट्रोलमैन के साथ एक एक सहायक ड्यूटी पर लगाया जाए श्रमिक विरोधी कोड बिल 2020 को वापस लिया जाए न्यू एनपीएस को रद्द किया जाए कोरोना महामारी में जान गवाए हुए रेल कर्मचारियों के परिवारों को कम से कम 50 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाए इस मौके पर उप मंडल सचिव डीके शर्मा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेडी सिंह गुर्जर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी मीणा यातायात शाखा अध्यक्ष जी एल मीणा यातायात शाखा सचिव आमीन गद्दी लोको  कार्यकारी अध्यक्ष बीएस चौहान लोको शाखा उपाध्यक्ष मनोज मीणा जी एस मीणा दीवान सिंह गुर्जर श्रीनिवास मीणा लोकेश मीणा चेतराम मीणा बलराम गुर्जर मुनेश माली शिव प्रकाश गुर्जर सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी मौजूद थे