पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री श्री बूटा सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री श्री बूटा सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार

चिकित्सा मंत्री ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री के निधन पर जताया गहरा शोक
जयपुर, 2 जनवरी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री बूटा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
चिकित्सा मंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सरदार बूटा सिंह ने समाज के हर तबके खास तौर पर दलितों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए। उन्हें ’दलितों के मसीहा’ के नाम से भी देश भर में जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री बूटा सिंह ने भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के अलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया। उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री शर्मा ने संकट की इस घड़ी में परिजनों को यह आघात सहने और दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री श्री बूटा सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार