नगर निगम हैरिटेज एवं गे्रटर में टाउन वेन्डिग कमेटी के सदस्याें के चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित, 12 अक्टूबर को होगा प्रारूप प्रकाशन 26 अक्टूबर तक प्राप्त की जायेगी आपत्तियॉ, 10 नवम्बर को अन्तिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

Description

नगर निगम हैरिटेज एवं गे्रटर में टाउन वेन्डिग कमेटी के सदस्याें के चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित, 12 अक्टूबर को होगा प्रारूप प्रकाशन26 अक्टूबर तक प्राप्त की जायेगी आपत्तियॉ, 10 नवम्बर को अन्तिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशनजयपुर, 08 अक्टूबर। नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज के अन्तर्गत टाउन वेन्डिग कमेटी में प्रतिनिधित्व के लिये कुल 10-10 सदस्यों (तीन-तीन महिला सदस्य अनिवार्य) का चुनाव के द्वारा चयन किया जाना है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट- उत्तर  श्री बीरबल सिंह को नगर निगम (हैरिटेज) में तथा नगर निगम (गे्रटर) के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-दक्षिण  श्री शंकर लाल सैनी को टाउन वेन्डिग कमेटी में स्ट्रीट वेण्डर सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-उत्तर एवं नगर निगम (हैरिटेज) चुनाव अधिकारी श्री बीरबल सिंह ने बताया कि राजस्थान स्ट्रीट वेण्डर्स (आजीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय विनियम) नियम 2006 के प्रावधान के अन्तर्गत टाउन वेन्डिग कमेटी के सदस्यों के चुनाव हेतु मतदाता सूचिया तैयार करने के लिये कार्यक्रम तैयार किया गया है। टाउन वेन्डिग कमेटी में स्ट्रीट वेण्डर सदस्यों के लिए कार्यक्रम निर्धारित किये गया है जिसके अन्तर्गत प्रारूप प्रकाशन 12 अक्टूबर को नगर निगम (गे्रटर) जयपुर मुख्यालय जोन कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं नगर निगम गे्रटर की वेबसाईट पर किया जायेगा। एवं इसी प्रकार नगर निगम (हैरिटेज) के लिये प्रारूप प्रकाशन 12 अक्टूबर को ही नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय जोन कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं नगर निगम जयपुर हैरिटेज की वेबसाईट पर प्रकाशित किया जायेगा। इसके साथ 26 अक्टूबर तक दावे एवं आपत्तियॉ जयपुर हैरिटेज के लिये कार्यालय समय में हैरिटेज मुख्यालय पर कमरा नम्बर-139 एवं नगर निगम ग्रेटर के लिये दावे एव आपत्तियां 26 अक्टूबर को ही नगर निगम गे्रटर मुख्यालय पर कमरा नम्बर-एसई 104 पर प्राप्त की जायेगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण व अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 नवम्बर को होगा।  —–