प्रशासन गांवों के संग अभियान एक महिने में 29 जिलों की 3877 ग्राम पंचायतों पर लगे शिविर लाखों लोगों को मिली राहत – राजस्व मंत्री

Description

प्रशासन गांवों के संग अभियानएक महिने में 29 जिलों की 3877 ग्राम पंचायतों पर लगे शिविरलाखों लोगों को मिली राहत- राजस्व मंत्रीजयपुर, एक नवम्बर। राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हो रहे शिविरों से लोगों को राहत मिल रही है, 31 अक्टूबर तक 29 जिलों में आयोजित 3 हजार 877 शिविरों के आंकड़ें भी अभियान की सफलता बयां कर रहें हैं। अभियान के तहत 2 हजार 363 भूमिहीन किसानों को खेती के लिए जमीन आंवटित की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जरुरतमंद लोगों को संबल के लिए मुख्यमंत्री पालनहार योजना के 14 हजार 481 और विभिन्न प्रकार की पेंशन के 36 हजार से अधिक प्रकरण स्वीकृत किए गए है, जिसमें सर्वाधिक 25 हजार 893 मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना से जुड़े हैं।श्री चौधरी ने बताया कि आयुर्वेद और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आने वाले करीब 12 लाख 51 हजार 385 लोगों को दवा भी दी गई। साथ ही, नवीन जॉब कार्ड जारी करने, रोड़वेज पास और जाति, मूल निवास प्रमाण पत्रों सहित आमजन से जुड़े अन्य कार्य मौके पर ही किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से जारी इस अभियान में शामिल 22 विभागों से जुड़े करीब 36 लाख 26 हजार 811 प्रकरण दर्ज हुए हैं। नियम 157 एवं 158 के तहत 2 लाख 38 हजार 701 आवासीय पट्टे जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि अभियान में वर्षों से चले आ रहे जमीन से जुड़े विवादों को समाप्त करने का प्रयास करते हुए आपसी सहमति से एक1 लाख 21 हजार 100 हेक्टेयर भूमि से जुड़े करीब 29 हजार 650 खातों का विभाजन किया गया है जिससे एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है।  वहीं, 34 हजार 826 हेक्टेयर पैतृक कृषि भूमि के 5 हजार 934 लंबित वादों का निस्तारण कर करीब 28 हजार 450 से अधिक लोगों को राहत राहत पहुंचाई गई है।राजस्व मंत्री ने बताया कि इस अवधि में रिकॉर्ड 3 लाख 28 हजार 186 नामान्तरण खोले गये हैं। साथ ही, 2 लाख 77 हजार 722 राजस्व अभिलेखों और खातों का शुद्धिकरण कर सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों को राहत प्रदान की गई है। करीब 30 दिनों में ही 3 लाख 62 हजार 960 जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस अभियान में शहीदों और पूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का भी निस्तारण किया जा रहा है। सैनिकों की पेंशन से जुड़े करीब 1,425 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। करीब 280 पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। द्वितीय विश्व युद्ध पेंशन से संबंधित करीब 300 प्रकरण निस्तारित किए जा चुके हैं।2363 भूमिहीन किसानों को 480 हेक्टेयर भूमि आंवटित : राजस्व मंत्रीराजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान उन किसानों के लिए भी उम्मीद की किरण बनकर आए हैं जिनके पास कृषि के लिए अपनी जमीन नहीं थी। अभियान के तहत 2,363 भूमिहीन किसानों को 480.78 हेक्टेयर भूमि आंवटित की गई है जिसमें डूंगरपुर के सर्वाधिक 2,206 किसान शामिल है जिन्हें 411.78 हेक्टेयर जमीन आंवटित की गई है।उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ के 51 भूमिहीन किसानों को 18.86 हेक्टेयर, भीलवाड़ा के 49 किसानों को 24.24, बांसवाड़ा के 34 किसानों को 18.65, सिरोही के 13 किसानों को 1.55, जैसलमेर के 6 किसानों को 4.03, बारां के 2, दौसा और श्री गंगानगर के एक- एक भूमिहीन किसान को भूमि आंवटित की गई है।अभियान के दौरान किए गये आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य-        राजस्व रिकॉर्ड की 4 लाख 9 हजार 794 प्रतियों का वितरण-        प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 हजार 65 लाभार्थियों को अगली किश्त का भुगतान-        89 हजार 175 नवीन जॉब कार्ड जारी-        74 हजार 422 स्वास्थ्य मृदा कार्ड जारी, 98 हजार 810 मृदा नमूनों का संग्रहण-        विद्युत सप्लाई में व्यवधान के 7  हजार 206 प्रकरणों का निस्तारण-        एक लाख 37 हजार 900 राशन सामग्री वितरण का भौतिक सत्यापन और 92 हजार   450 व्यक्तियों की आधार सीडिंग-        31 हजार 361 जनाधार कार्ड़ों का वितरण-        1050 से अधिक सड़कें और 152 राजकीय भवनों की मरम्मत-        नए दुग्ध संकलन केंद्र खोलने के 784 आवेदन स्वीकृत-        5,963 विशेष योग्यजन एवं 23,327 अन्य पात्र व्यक्तियों हेतु रोड़वेज पास के आवेदन स्वीकृत&&&&&