संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होगा बाल सत्र – विधानसभा अध्यक्ष

Description

संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होगा बाल सत्र– विधानसभा अध्यक्ष  जयपुर, 13 नवंबर। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार राजस्था्न विधानसभा में बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा में यह ऐतिहासिक सत्र आयोजित किया जा रहा है। विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि यह बालसत्र संसदीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा और लोकतंत्र को लेकर बच्चों के मन की जिज्ञासाओं को भी हम सभी समझ सकेगें। डॉ. जोशी ने कहा कि इस बाल सत्र में हिस्सा लेने वाले बच्चे विधानसभाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रीगण और विधायकों की भूमिका निभाएंगे। डॉ. जोशी के अनुसार यह बाल सत्र सरकार और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर बच्चों की समझ को बढ़ाने में भी सहायता करेगा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर बाल दिवस को राजस्थान विधानसभा में पहली बार बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। सत्र के मुख्य अतिथि लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिरला होंगे। सत्र में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, मंत्री गण और विधायकगण भी सम्मिलित होंगे। इस बाल सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल का आयोजन होगा। बालसत्र के लिए पन्द्रह राज्यों के पाँच हजार पॉंच सौ बच्चों ने आनलाइन आवेदन किया था। इसमें से दो सौ बच्चों का चयन किया गया है। राजस्थान विधान सभा में देश की भावी पीढी सदन में बैठकर जनता से जुडे मुददो पर बहस करेगी। विधायक की भूमिका में बच्चें मंत्रियो से प्रश्न कर जवाब मागेंगे और शून्य काल में अपनी बात भी रखेगे। राजस्थान विधानसभा देश की ऐसी प्रथम विधानसभा होगी जहां बाल सत्र का आयोजन होगा। इस सत्र में बच्चों दारा विधानसभा सत्र का संचालन किया जायेगा। बच्चे ही विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभायेंगे।लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया सहित राजस्थान विधानसभा के सदस्यगण बच्चों दारा संचालित बाल सत्र के साक्षी होंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर बाल दिवस 14 नवम्बंर को बच्चे विधानसभा का सदन चलायेंगे। राष्ट्रमण्ड्ल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वाधान में विधानसभा में बाल सत्र का संचालन होगा। अध्यक्ष डॉ. जोशी ने कहा कि भावी पीढी को सदन चलाने, प्रश्न पूछने और अनुशासन के साथ अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। राजस्थान विधानसभा में बाल दिवस के अवसर पर बच्चे सदन में आयेगें। बच्चों द्वारा सदन में की जाने वाली बहस का सजीव प्रसारण राजस्थान विधानसभा के यू-ट्यूब चैनल पर होगा। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा है कि देश की स्व‍तंत्रता के 75 वें आजादी अमृत महोत्सव के तहत बाल दिवस के अवसर पर बच्चे विधानसभा के सभागार में बाल सत्र की कार्यवाही को चलायेंगे। बाल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जायेगा। विधानसभा के सदस्यगण दर्शक दीर्घा में बैठकर बच्चों द्वारा चलाये जाने वाले सत्र की कार्यवाही को देखेगें। विधानसभा सदन में दो सौ बच्चे बैठेगें। बच्चे अध्यक्ष, सदन के नेता, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री, सरकारी मुख्य  सचेतक, उप मुख्य सचेतक, उप नेता की भूमिका निभायेंगे।————-