नगर पालिका लालसोट में मतदान केन्द्र संख्या में किया संशोधन

नगर पालिका लालसोट में मतदान केन्द्र संख्या में किया संशोधन
दौसा, 08 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी पीयुष समारिया ने बताया कि रिटर्निग अधिकारी नगर पालिका लालसोट के द्वारा अवगत कराया है कि नगर पालिका आम चुनाव -2020 में नगर पालिका लालसोट के निर्वाचन हेतु जोन सं. 1 में वार्ड नं. 10 के मतदान केन्द्र संख्या 10 संहवन से अंकित हो गया था। जिसे मतदान केन्द्र संख्या 10 के स्थान पर मतदान केन्द्र संख्या 14 किये जाने का अनुरोध किया हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निग अधिकारी नगर पालिका लालसोट के अनुरोध पर नगर पालिका आम चुनाव 2020 में नगर पालिका लालसोट के निर्वाचन हेतु जोन सं. 1 में वार्ड नं. 10 के मतदान केन्द्र संख्या 10 सामुदायिक भवन गोपीनाथ मन्दिर के पास तम्बाकू पाडा लालसोट के स्थान पर मतदान केन्द्र संख्या 14 संशोधित करने के आदेश जारी किये गये हैं। नगर पालिका लालसोट के वार्ड संख्या 10 के मतदान केन्द्र संख्या 10 के स्थान पर मतदान केन्द्र संख्या 14 पढा जावे।