राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष का स्वागत – लालसोट

राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष का स्वागत
लालसोट 1 अगस्त। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा का लालसोट पहुंचने पर परशुराम मंदिर में भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल तिवारी ने की। जिसमें सर्वसम्मति से लालसोट नगर अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम जोशी को मनोनीत किया गया। मीटिंग में लालसोट ब्राह्मण समाज के सभी संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से दहेज प्रथा, नुक्ता प्रथा, भात और मित्रों की थाली में 101 लेने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।