बाबा साहब अंबेडकर की 65 वीं पुण्यतिथि मनाई – लालसोट

बाबा साहब अंबेडकर की 65 वीं पुण्यतिथि मनाई
लालसोट 6 दिसम्बर। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 65 वीं पुण्यतिथि डॉक्टर अंबेडकर विकास समिति के तत्वाधान में मनाई गई।
विकास समिति के अध्यक्ष सोमपाल मरमट के तत्वाधान में गंगापुर रोड़ तिराहे पर न्यू कृषि मंडी के सामने अंबेडकर सर्किल लालसोट में अंबेडकर की मूर्ति पर गणमान्य नागरिक बंधुओं एवं अंबेडकर विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य जोहरी लाल पहाड़िया, गिरधारी लाल बैरवा, बिहारी लाल वर्मा, रमेश चंद बैरवा, पूर्व पार्षद राम मनोहर बैरवा, पार्षद टेकचंद मालिया, गंगासहाय बैरवा, रमेश चंद्र रेगर, पार्षद गिर्राज प्रसाद बैरवा, प्रभुदयाल मानलिया, मोहन लाल बैरवा बत्ती लाल बैरवा आदि ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।