जुआ, सट्टा के विरूद्व ताबडतोड कार्यवाही 03 जुआरी पुलिस गिरफ्त में – Karauli

जुआ, सट्टा के विरूद्व ताबडतोड कार्यवाही, 03 जुआरी पुलिस गिरफ्त में – हिण्डौन
जुआ राशि 3560/- रूपये बरामद
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नई मण्डी हिण्डौन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए आरोपी रफीक खान पुत्र सकूर खान जाति भडबूजा मुसलमान निवासी इस्लाम कॉलोनी, झारेडा रोड, हिण्डौन सिटी, रामलाल पुत्र माधोसिंह जाति जाटव निवासी लख्मीपुर थाना मासलपुर हाल आनन्द बिहार कॉलोनी हिण्डौन सिटी, साबु उर्फ साबुद्दीन पुत्र ईदु खां जाति तेली मुसलमान निवासी गुलशन कॉलोनी हिण्डौन सिटी को गिरफ्तार कर जुआ राशि 3560 रूपये जप्त किये गये।