Kidnapping : अपहरण कर्ताओं ने महेश को छोड़ा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अपहरण कर्ताओं ने रेलवे कर्मचारी महेश मीणा को छोड़ दिया है। कुछ घंटे शहर में घूमाने के बाद अपहरण कर्ता महेश को कोटा बैराज पर छोड़ गए। यहां से महेश रेलवे कॉलोनी थाने पहुंचा। यहां पूछताछ के बाद पुलिस महेश को लेकर मौका मुआयना कर रही है।

पुलिस का दावा है कि सूचना मिलते ही तुरंत नाकेबंदी करवा दी गई थी। इसके चलते अपहरण कर्ताओं को शहर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पकड़े जाने के डर से अपहरण कर्ता महेश को छोड़कर फरार हो गए। म उल्लेखनीय है कि रंगपुर रोटेदा रोड स्थित गुरुग्राम निवासी महेश का गुरुवार सुबह वर्कशॉप ड्यूटी जाते समय कार सवार अज्ञात तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण कर्ताओं द्वारा महेश के परिजनों से तीन लाख रुपए फिरोती की मांग की गई थी। पैसे नहीं देने पर अपहरण कर्ताओं ने महेश की हत्या की धमकी दी थी। यह मामला सामने आने के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।