दो रेलकर्मियों ने किया महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज -Kota

दो रेलकर्मियों ने किया महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज
Kota Rail News :  रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो रेल कर्मचारियों द्वारा एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि रंगपुर रोड निवासी महिला ने शहर पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद के माध्यम से रेलवे कॉलोनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि दो रेल कर्मचारियों ने काम के बहाने उसे घर पर बुलाया और उससे जोर जबरदस्ती की। यह दोनों कर्मचारी तुल्लापुर के पास रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में रहते हैं। दोनों वर्कशॉप में नौकरी करते हैं।
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया है।
आरोपियों की तलाश जारी
महिला की रिपोर्ट पर मामले की जांच की जा रही हैं। आरोपी फिलहाल फरार हैं। – कालूराम वर्मा, शहर पुलिस उपाधीक्षक