माल ढुलाई से 11 महीनों में 823 करोड रुपए से ज्यादा राजस्व अर्जित किया

माल ढुलाई से 11 महीनों में 823 करोड रुपए से ज्यादा राजस्व अर्जित किया

माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के परिणाम स्वरूप कोटा मंडल के रेल अधिकारी एवं रेल कर्मचारियों ने कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों को अवसर में बदलकर माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
चालू वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में कुल 823 करोड 59 लाख का राजस्व अर्जित किया है। जो कि पिछले साल के इन्हीं 11 महीनों में 642 करोड़ 91 लाख रुपए की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि कोटा मंडल में इस साल महा अप्रैल से लेकर फरवरी तक के 11 महीनों में यूरिया से 320 करोड़ 15 लाख रुपए सीमेंट के परिवहन से 162 करोड 82 लाख फूड ग्रेन से 206 करोड़ 35 लाख रुपए डिओसी से 35करोड 8 लाख रुपए कंटेनर लोडिंग से 25 करोड़ 16 लाख रुपए अन्य माल परिवहन के जरिए 74 करोड़ 20लाख रेल राजस्व अर्जित किया है।;मंडल ने वित्तीय वर्ष 2020 -21 में कोटा मंडल को 725 करोड 70 लाख राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया था। जिसे कोटा मंडल के अधिकारियों एवं रेल कर्मियों के सामूहिक प्रयासों के परिणाम स्वरूप मंडल ने जनवरी 2021 यानी लगभग 2 माह पहले ही अर्जित कर लिया था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय पाल ने बताया कि अकेले फरवरी 2021 के महीने की बात करें तो इस महीने में भी 76 करोड़ 69 लाख रुपए रेल राजस्व मालवाड़े के रूप में अर्जित किया गया। यह राजस्व पिछले साल के फरवरी 2020 के राजस्व 54 करोड 57 लाख की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक है। कोटा मंडल ने 11 महीनों में कुल 3094 रैंक का लदान किया है। जिसमें कुल 78लाख टन माल का परिवहन किया गया। जिसे कुल 823 करोड 59 लाख का राजस्व अर्जित किया गया। जबकि पिछले साल 2390 रैंक का लगान किया गया जिसमें कुल 61लाख 81 हजार 107टन माल का परिवहन किया गया, और 642 करोड़ 91 लाख रुपए राजस्व अर्जित किया गया था। इस साल लगभग 30 प्रतिशतअधिक रेक लदान किए गए। साथ ही 26प्रतिशत अधिक माल का परिवहन किया गया।