बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडे अधिकारी-जिला कलेक्टर

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडे अधिकारी
सवाई माधोपुर, 12 मार्च। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोडने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ कडी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यालय छोडने के लिये केवल ई-मेल, डाक या वाट्सएप से प्रार्थना पत्र भेजने पर स्वीकृति नहीं दी जायेगी। प्रार्थना पत्र के साथ ही कलेक्टर से व्यक्तिशः या फोन पर बात करने तथा समुचित कारण होने पर ही मुख्यालय छोडने की स्वीकृति दी जायेगी। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी इसी तरह से मुख्यालय छोडने की अनुमति देने के निर्देश दिये हैं।
—000—