केंद्रीय विद्यालय में कला संकाय प्रारंभ

केंद्रीय विद्यालय में कला संकाय प्रारंभ
सवाई माधोपुर  केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2021-22 से केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर में कक्षा-11वीं के लिए मानविकी (कला) संकाय प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी कला संकाय के अंतर्गत कक्षा 11वीं हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित तथा आई.पी विषयों में से केन्द्रीय विद्यालय संगठन व केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमानुसार 5 विषयों का चयन कर सकेंगे। कला संकाय की स्वीकृति के लिये विद्यालय प्रबंधन समिति तथा अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।