2 अप्रैल को बास्योड़ा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बास्योड़ा मनाया
सवाई माधोपुर 2 अप्रैल। शुक्रवार 2 अप्रैल को बास्योड़ा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
होली के बाद मनाये जाने वाले त्यौहार पर अल सुबह अंधेरे में ही महिलाऐं शीतला माता के पूजन के लिए पहुंचने लगी। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने शीतला माता को ढोक लगाई एवं ठण्डे भोजन का भोग लगाया। ऐसा माना जाता है कि शीतला माता बच्चों को बीमारियों से बचाती हैं।
बास्योड़ा के लिए पूर्व संध्या पर बनाये गये भोजन से प्रातः शीतला माता को भोग लगाकर पूजन किया जाता है। साथ ही घर के सभी सदस्य ठण्डा बासी भोजन ही करते हैं।