राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था मातृशक्ति प्रकोष्ठ

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था मातृशक्ति प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मीटिंग का किया आयोजन


गंगापुर सिटी सैनिक नगर स्थित कान्यकुब्ज ब्राह्मण धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था मातृशक्ति प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष नीरज दीक्षित द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर की कई महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष नीरज दीक्षित ने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक महिला को हर क्षेत्र में कार्य करने का स्वतंत्र अधिकार है और देश ही नहीं दुनियां में आज हर क्षेत्र में महिलाओं द्वारा हर जगह परचम लहराया है इसी संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष नीरज दीक्षित द्वारा कहा गया कि नारी सशक्तिकरण हेतु एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी महिलाओं से वार्ता की जिसमें मुख्य रुप से महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रेरित किया और सभी महिलाओं को इसके लिए आगे बढ़ कर आगे आने के लिए कहा इस पर उपस्थित सभी महिलाओं ने हामी दर्ज की वही वार्ता में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष नीरज दीक्षित द्वारा कहा गया कि जैसे कि हमारे ऋषि मुनि कह कर गए है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता यत्रेतास्तु पूज्यंते सर्वास्तत्राफला क्रिया
अर्थात जहां स्त्रियों की पूजा होती है वहां देवता भी निवास करते हैं इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद सभापति संगीता बोहर, अपर्णा शर्मा, आरती शर्मा, शोभा दिक्षित, रेखा अवस्थी, अनीता अवस्थी, अनुपमा दीक्षित, कमलेश दीक्षित, विमलेश चतुर्वेदी, सावित्री शर्मा, राधा दीक्षित, नितेश चौबे, मीनाक्षी दिक्षित, नीलम दिक्षित, के साथ काफी महिलाओं ने मीटिंग में अपनी महिलाएं उपस्तिथि दर्ज कराइ !