आशा शर्मा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत – सवाई माधोपुर

आशा शर्मा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत
सवाई माधोपुर 6 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अल्का मुंदड़ा ने पार्टी में लगातार 10 वर्ष से सक्रिय कार्यकर्ता अरिहंत कॉलोनी निवासी आशा शर्मा को सवाई माधोपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
शर्मा के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी जाहिर कर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।