स्वयं सहायता समूह क्लस्टर प्रषिक्षण का निरीक्षण

स्वयं सहायता समूह क्लस्टर प्रषिक्षण का निरीक्षण
सवाई माधोपुर 10 जुलाई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने राउमावि मलारना डूंगर में राजीविका द्वारा गठित स्वयं संहायता समूह के पदाधिकारियों का क्लस्टर प्रषिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिला पदाधिकारियों से संवाद किया तथा उन्हें बचत एवं समूह के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने क्लस्टर रिसोर्स परसन ने प्रषिक्षण के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जाने वाले स्वरोजगार के कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होेने राजीविका के माध्यम से विभिन्न बैंकों द्वारा कार्य चालू करने के लिए दिए जाने वाले ऋण तथा इससे संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में सवाल जवाब किए। कलेक्टर ने विभिन्न प्रकार के व्ययसाय शुरू कर आत्म निर्भर बनने की दिषा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।