पार्षद भारद्वाज का स्वागत-बामनवास

पार्षद भारद्वाज का स्वागत
बामनवास 2 जनवरी। भाजपा मंडल बामनवास के कार्यकर्ताओं ने लालसोट नगर पालिका के भाजपा पार्षद एल.एन. भारद्वाज का लिवाली आने पर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि लालसोट नगर पालिका में निर्वाचित भाजपा पार्षद एल.एन. भारद्वाज मूल रूप से विधानसभा क्षेत्र बामनवास के लिवाली ग्राम पंचायत से हैं। पार्षद निर्वाचित होने के बाद गांव आने पर रास्ते में पिपलाई में कार्यकर्ताओं ने पार्षद एवं उनकी पत्नी को माला व साफा पहनाकर शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ रामचरण बौहरा, मंडल महामंत्री कमलेश जोशी, मंडल मिडिया व कार्यलय प्रभारी उदम अदाणा पिपलाई, मीडिया प्रभारी अशोक जोरवाल बरनाला, अरविंद जैमिनी, बलिराम योगी, अशोक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।