मात्र दो बैरकों में चल रही है जिला जेल आर टी आई के हवाले से अनियमितताओं का आरोप

मात्र दो बैरकों में चल रही है जिला जेल
आर टी आई के हवाले से अनियमितताओं का आरोप
सवाई माधोपुर 21 सितम्बर। हजारों लोगो की जनसंख्या वाले जिले की जिला जेल सवाई माधोपुर मात्र दो बंदी बैरकों में चल रही है ओर जेल में ना सिर्फ बंदियो के मनवाधिकारों का हनन हो रहां है बल्कि राजस्थान हाई कोर्ट के आदेशो का भी उलंघन किया जा रहां है इस बात का खुलासा आर टी आई द्वारा खुद जेल प्रशासन ने किया है।
हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख ओर दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट राजेंद्रसिंह तोमर (राजा भईया) ने इस बाबत एक आरटीआई लगा कर कुछ सूचनाए जेल प्रशासन से माँगी थी। प्रशासन द्वारा उनको दिये गये जवाब की प्रति पत्रकारों को देते हुए उन्होंने बताया की जो सूचनाए उन्हें मिली वो हैरत करने वाली है। सूचनाओं में बताया गया है कि जेल मात्र दो पुरूष बंदी बैरकों में चल रही है। जेल का भवन उप करागार स्तर का है। जेल भवन में रोशनी व हवा भी नही आती। जेल में हवालती व सजायाफ्ता कैदी बंदियो को एक साथ ही रखा जाता है। बंदियो के लिए मात्र नो शौचालय ही हैं। जेल में बंदियो के नहाने के लिए मात्र एक प्लेटफार्म है। जिला जेल में चिकित्सा अधिकारी नही है आपात स्थिति के लिए जेल में एमबूलेंस भी नही हैं। कोथ व स्टोर एक ही रूम में है। जेल कर्मियों के लिए भी पर्याप्त स्थान नही है। बंदियो के मनोरंजन हेतु भी कोई स्थान नही है। बंदियो से मिलने के लिए मुलाकात कक्ष भी जिला जेल में नही है मात्र एक छोटी सी कोठरी महिला बैरक के नाम पर है। जिला जेल में एक समय में पैंसठ बन्दियो को रखा जाता है तथा शेष बंदियों को जनअधिक होने पर दूसरी जेलो में भेजा जाता है।
एडवोकेट राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरटीआई में यह भी सूचना दी गईं है की राजस्थान हाईकोर्ट की रिट पीटिशन संख्या 2808/2012 सूमोटों बनाम राजस्थान सरकार में जो आदेश इस रिट में बन्दियो के लिए दिए थे जिला जेल में स्थान ना होने के कारण उनकी भी पालना नही हो पा रही है। वर्तमान जेल भवन बंदियो के लिए पर्याप्त नही है। एसे में जिला जेल के लिए नवीन भवन की जरूरत है।
राजा ने बताया की पर इस पर अभी तक कोई ठोस कर्यवाही सरकार या जिला प्रशासन या जेल मुख्यालय की तरफ से नही की गईं है ओर यहाँ जेल में बन्द बंदी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
राजा भईया ने एक लिखित शिकायत पत्र जनहित व न्यायहित में जेल के नवीन भवन हेतु व जिला जेल में सुधार करने हेतु मुख्य न्यायधीश राजस्थान हाईकोर्ट, अध्यक्ष राज्य मनवाधिकार आयोग, महानिदेशक कारागार एवं जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर के नाम भेज कर जेल के बंदियो ओर कर्मचारियों की परेशानी का हल जल्द से जल्द करने का आग्रह किया है।