भारत तिब्बत सीमा पुलिस की साइकिल रैली 8 अक्टूबर को जिले में प्रवेश करेगी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की साइकिल रैली 8 अक्टूबर को जिले में प्रवेश करेगी
सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर। आजादी के अमृत महोत्सव/राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा निकाली जा रही साइकिल रैली 8 अक्टूबर को सवाई माधोपुर जिले के गादोता बौंली में प्रवेश करेगी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि रैली 9 अक्टूबर को गादोदा से किशनगढ अजमेर के लिए रवाना होगी।